- Hindi News
- मानव शृंखला में शामिल होंगे जिले के सवा लाख लोग
मानव शृंखला में शामिल होंगे जिले के सवा लाख लोग
भास्कर न्यूज - जालोर
पर्यटन एवं टूरिज्म विभाग के निर्देशन में जिला प्रशासन व जिला विकास समिति जालोर के तत्वाधान में जालोर महोत्सव 2014 की तैयारियों को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। इस बार महोत्सव को यादगार बनानें के लिहाज से 14 फरवरी को सुबह आहोर से सांचौर तक 1.25 लाख लोगों के सहयोग से 175 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक मानव श्रंृखला बनानें के साथ प्रदेश, संभाग व जिले में विकास को लेकर हम सब साथ की भावना जागृत करेंगे। शेषक्चपेज १५
गांवों में होगी मुनादी
संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी एवं उप समन्वयक ऐतिहासिक मानव श्रंृखला में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गांवों व पंचायतों में मुनादी करवाने के साथ वहां पेंफ्लेट वितरण, नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने के साथ प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को उनके पेरेंट्स को श्रंृखला में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करेंगे।