पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों के सानिध्य में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, उमड़े 36 कौम के लोग

संतों के सानिध्य में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, उमड़े 36 कौम के लोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
जलंधरनाथ महादेव मंदिर शिववाड़ी में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को संतों के सानिध्य में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया था। प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए जिले भर के लोगों का सुबह से ही आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो माहौल जयकारों से गूंजायमान हो गया। एक तरफ महिलाएं मंगल गीत गा रही थी, तो दूसरी तरफ युवा वर्ग जोश से जयकारे लगा रहे थे। जालंधरनाथ महादेव मंदिर शिवबाड़ी में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का गुरुवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष बंशीलाल सोनी ने बताया कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंडितों के आचार्यत्व में ब्राह्मणों व साधु संतों व रमताराम की उपस्थिति में यज्ञ शुरू हुआ, जिसमें ब्राह्मणों की ओर से वेद मंत्रोच्चारण के सम्मेत स्वरों में माहौल धर्ममयी हो गया। यजमानों की ओर से यज्ञ में आहुतियां देने के बाद मोवन स्थापना, तोरण वंदना के बाद मूर्तियों की स्थापना के बाद पूर्णाहुति का कार्यक्रम हुआ। दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मुहूर्तानुसार महाप्रसादी व ध्वजारोहण के साथ कलश स्थापना की गई। आयोजन में विभिन्न मठों के मठाधीश, साधु, संत व रमताराम उपस्थित थे। इसके बाद हजारों भक्तों ने महा प्रसादी ग्रहण कर महा आरती में भाग लिया।