पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे में लिपटा रहा शहर

कोहरे में लिपटा रहा शहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जालोर
शहर समेत जिले भर में सर्दी के तेवर बरकरार है, लोग सर्दी से बचने के लिए तरह तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह जालोर शहर धुंध के आगोश में लिपटा रहा। अल सुबह शहर में धुंध छाई रही, जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। सुबह सर्दी के तेवर तेज होने से लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। सुबह सर्दी का असर अधिक होने के कारण लोगों अलाव जलाकर सर्दी से बचने के जतन किए। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से सर्दी से लोगों को राहत मिली। शाम को सूर्याअस्त के बाद एक बार फिर सर्दी का असर बढऩे लगा। पिछले 24 घंटों में सुबह आठ बजे तक न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि अधिकतम तापमान में ०.१डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को जालोर का न्यूनतम तापमान ९.२ व अधिकतम तापमान २५.२ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।