भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल की बैठक आज
भास्कर न्यूज - भीनमाल
भाजपा नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को सवेरे ११ बजे स्थानीय महेशेश्वर महादेव मंदिर में सांसद देवजी पटेल, प्रभारी ईश्वरसिंह थूंबा, विधायक पूराराम चौधरी और महामंत्री धुखाराम पुरोहित की मौजूदगी में आयोजित होगी। यह जानकारी नगर अध्यक्ष दिनेश दवे ने दी। इसी प्रकार ग्रामीण मंडल की बैठक दोपहर १ बजे क्षेत्रपाल मंदिर बागोड़ा में सांसद देवजी पटेल, विधायक पूराराम चौधरी, लोकसभा प्रभारी भारताराम देवासी, पूर्व प्रधान मुरारदान चारण और जिला महामंत्री धुखाराम पुरोहित की मौजूदगी में आयोजित होगी। मंडल अध्यक्ष जालमसिंह सोलंकी ने बताया कि बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी।