- Hindi News
- कल्प योजना का विस्तार, 10 स्कूलों में लगेंगे कंप्यूटर
कल्प योजना का विस्तार, 10 स्कूलों में लगेंगे कंप्यूटर
रानीवाड़ा. जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान के निर्देशानुसार आगामी शैक्षणिक सत्र में कल्प कार्यक्रम योजना का विस्तार किया जाएगा। ब्लॉक कल्प प्रभारी भंवरसिंह राव ने बताया कि सत्र 2014 -15 की वार्षिक कार्य योजना में 10 प्राइमरी विद्यालयों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन विद्यालयों में बिजली सुविधा है, संस्थाप्रधान शीघ्र ही कल्प कार्यक्रम में जुडऩे के लिए बीईईओ कार्यालय में 23 जनवरी तक संपर्क कर वांछित मापदंड के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
क्चक्चक्च