पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानीवाड़ा में तेरह सड़कों का होगा कायापलट

रानीवाड़ा में तेरह सड़कों का होगा कायापलट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा - विजन 60 के तहत सार्वजनिक विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़कों को रिपेयर करने का शेड्यूल जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजन 60 के तहत 13 डामर सड़कों पर पेच रिपेयर कार्यों पर 18.25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। सभी कार्य 28 फरवरी से पूर्व पूरे करने के लक्ष्य निर्धारित किए है।
इन सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त : विजन 60 के तहत जसवंतपुरा-जीतपुरा सड़क पर 1 लाख, बडग़ांव - गुरु मेडकीनाथ सड़क पर 0.75 लाख, जालेरा खुर्द- वाडोल सड़क पर 1.50 लाख, करवाड़ा- कोटड़ा थली का वेरा सड़क पर 1.50 लाख, रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क पर 2 लाख, मुख्य सड़क से सिणधरा तक 1 लाख रुपए, संपर्क सड़क से आंबातरी तक 1 लाख, पावली तक सड़क पर 1 लाख, रानीवाड़ा से मेड़ा सड़क पर 1.50 लाख, मेडा से सिलासन सड़क पर 2 लाख, राज्य मार्ग से कागमाला सड़क पर 1 लाख, चाटवाड़ा से तावीदर सड़क पर 2 लाख एवं कोरी से राजपुरा सड़क पर 2 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस तरह कुल 36.50 किमी डामर सड़कों पर 18.25 लाख खर्च कर पेच रिपेयर करवाया जाएगा।



विजन 60 समयावधि

में होगा पूरा

॥मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार विजन 60 के तहत डामर सड़कों पर पेच वर्क का कार्य आज शुरू करवा दिया गया है। 28 फरवरी से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करवा लिए जाएंगे।

-एहजाज अहमद काजी, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग रानीवाड़ा।