पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीड बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित

लीड बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा. पंचायत समिति कार्यालय में बीएलबीसी की बैठक गुरुवार को अमरनाथ अग्रवाल एसडीएम की अध्यक्षता एवं लीड बैंक अधिकारी आरएस भाटी की मौजूदगी में हुई। एसडीएम ने रोड़ा एक्ट के पेंडिंग चल रहे सभी खातों के बारे में जानकारी एवं इसमें हर प्रकार की कार्रवाई के लिए तहसीलदार के माध्यम से निपटाने के निर्देश दिए। आरएस भाटी ने सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं की समय पर शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने की बात कही। इसी क्रम में डीबीटी ((डायरेक्ट बैंकिंग ट्रांसफर)) के बारे में शाखा के सभी खातों को जोडऩे के लिए कहा गया। प्रकाश पुरोहित ने बैंकों की प्रोग्रेस रिपोर्ट से अवगत करवाया। जेठाराम वर्मा ने सभी बैंकों को समय पर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। पोप योजनांतर्गत प्राप्त सभी ऋ ण आवेदन पत्रों का समय पर स्वीकृत करने का कहा गया।
क्चक्चक्च