पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा के साथ मारपीट के दो आरोपियों को जेल भेजा

छात्रा के साथ मारपीट के दो आरोपियों को जेल भेजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. महिला कॉलेज की छात्रा के साथ मारपीट के आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया है। महिला पुलिस थाना प्रभारी आईदानसिंह ने बताया कि छात्रा के साथ मारपीट का आरोपी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष बालवाड़ा निवासी प्रवीणसिंह पुत्र गंगासिंह व इंद्रा नगर राव कॉलोनी निवासी भूपेंद्रसिंह पुत्र नारायणसिंह राजपूत को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार तीसरा बाल अपचारी को प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। गौरतलब है कि महिला महाविद्यालय की छात्रा के साथ मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था, पूछताछ के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
क्चक्चक्च