- Hindi News
- नगर परिषद से हॉस्पिटल चौराहे तक बनेगा फोरलेन रोड
नगर परिषद से हॉस्पिटल चौराहे तक बनेगा फोरलेन रोड
फोरलेन निर्माण से भारी वाहनों की सुधरेगी टै्रफिक व्यवस्था, 600 मीटर लंबे मार्ग से हटाए जाएंगे अतिक्रमण
भास्कर न्यूज - जालोर
नगर परिषद की ओर से हॉस्पिटल चौराहे से आहोर चौराहे तक 45 लाख रुपए की लागत से फोरलेन रोड का निर्माण किया जाएगा। सिटी की हार्ट लाइन कही जाने वाले 600 मीटर लंबे इस मार्ग पर परिषद की ओर से 15 मीटर चौड़ा रोड बनाया जाएगा। फोरलेन के बाद इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इसके लिए परिषद की ओर से टेंडर हो चुके हैं तथा इस माह के अंत तक संबंधित फर्म को वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
डिवाइडर पर पौधरोपण से नजर आएगी हरियाली : परिषद से मिली जानकारी के अनुसार 600 मीटर लंबे व 15 मीटर चौड़े फोरलेन के बीच में डिवाइडर बनाने के साथ उसमें पौधे लगाए जाएंगे। इससे रोड पर हरियाळी होने के साथ वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुंए से होने वाला पॉल्यूशन भी कम होगा।