मारपीट का मामला दर्ज
भीनमाल. रहवासीय मकान में प्रवेश कर मारपीट व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिजरोल का खेड़ा हाल भीनमाल निवासी ईराराम पुत्र मसराराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया कि बुधवार को सांय करीब 6.30 बजे ईश्वर देवासी व देवाराम देवासी सहित करीब दर्जनभर युवकों ने उसके रहवासीय कमरे में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट व जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।
क्चक्चक्च