- Hindi News
- मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
भीनमाल - जीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शिप्रा रानी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में विक्रम कुमार प्रथम, मुकेश गोयल द्वितीय व मोनिका विश्नोई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मुकेश सुथार प्रथम, मुकेश गोयल द्वितीय व अरविंदसिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पणिहारी-2013 कार्यक्रम के तहत कॉलेज में मेहंदी, रंगोली, कविता पाठ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में शेर बानो प्रथम, प्रमिला विश्नोई द्वितीय व उर्मिला विश्नोई तृतीय, कविता पाठ में विक्रमसिंह प्रथम, ऋचा तिवारी द्वितीय व रमेश आर्य तृतीय और रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमारी प्रथम, सणगी कुमारी द्वितीय व पूजा नागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण दवे, डॉ. मनोज शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष विकास मांजू, उपाध्यक्ष संजय खान, लक्ष्मी कुमारी और सुरेश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
इसी प्रकार स्थानीय राउमावि की ओर से नगर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसे प्रधानाचार्य रावलाराम विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों ने नारे लगाते हुए हाथों में बैनर व तख्तियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।