पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीनमाल में 20 प्रतिभाएं होगी सम्मानित

भीनमाल में 20 प्रतिभाएं होगी सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल - 26 जनवरी के अवसर पर स्थानीय शिवराज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 20 लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान किया जाएगा। उपखंड अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. एमएम जांगिड़, डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग, आरआई जालमसिंह, सहायक कर्मचारी राज बहादुर मीणा, पटवारी मालाराम डाबी, प्रधानाध्यापक गलाराम देवासी व प्रवीण कुमार गर्ग, सफाई निरीक्षक चैनाराम, कंप्यूटर ऑपरेटर इमरान मोहम्मद, तकनीकी सहायक विकास रंजन, अध्यापक मुकेश कुमार जीनगर व मंछाराम, आशा सहयोगिनी गीता देवी, एलएचवी सुसन एमयू, मेल नर्स प्रवीण कुमार जीनगर, विद्यार्थी मित्र उत्तमसिंह राव, स्काउट मास्टर प्रभूराम देवासी, हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश दवे, समाजसेवी प्रेमसिंह राजपुरोहित और यूथ फोर नेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य महेंद्र राणावत को सम्मानित किया जाएगा।