गल्र्स स्कूल में लगाई गरिमा पेटी
रानीवाड़ा. सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे की राबाउमावि में गरिमा पेटी लगाई। थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में गरिमा पेटी लगाई जा रही है। छात्राओं के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने पर छात्रा शिकायत पेटी में डाल सकती है। इसके लिए संबंधित पुलिस अधिकारी सप्ताह में दो बार शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्चक्चक्च