पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में दी समय प्रबंधन की जानकारी

कार्यशाला में दी समय प्रबंधन की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
श्री राजेंद्र सूरी कुंदन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में ‘समय प्रबंधन व महिला सशक्तीकरण’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान को संबोधित करते हुए जेएनवीयू जोधपुर के प्रोफेसर डॉ. रामसिंह आढ़ा ने महिला सशक्तीकरण की चुनौतियों व उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. मधुसूदनसिंह राठौड़ ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए महिला सशक्तीकरण को आवश्यक बताया। इस दौरान डॉ. सुदर्शनसिंह राठौड़, ओमप्रकाश, बीएल कुम्हार, बीएल देवड़ा, डॉ. जीएल जयपाल, डॉ. आरपी आचार्य व विष्णु गोयल सहित महाविद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।