- Hindi News
- फोटो संख्या 1,2 लगावें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
फोटो संख्या 1,2 लगावें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
भास्कर न्यूज - जालोर
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को स्टेडियम प्रांगण में रिहर्सल किया गया। सुबह परेड, मार्च पास्ट, स्काउट की ओर से किए जाने वाले कार्यक्रम
तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर एएसपी पृथ्वीराज मीणा ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम जितेंद्र पांडे, डीईओ जयनारायण द्विवेदी, भैराराम चौधरी के अलावा तहसीलदार सुबोधसिंह चारण, लहराराम व अनिल शर्मा सहित कई कार्मिक मौजूद रहे।
रामसीन. कस्बे के विजयनगर गोलुआ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर विद्यार्थियों की ओर से पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक सुरताराम ने बताया की समारोह में बच्चों को शिक्षक मांगीलाल मेघवाल की ओर से डम्बल्स व लेजियम के साथ व्यायाम का पूर्वाभ्यास करवाया जा रहा है।
चितलवाना. उपखंड सहित क्षेत्र के विद्यालयों में गणतंत्र दिवस को लेकर की जाने वाली तैयारियां जोरों पर है। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितलवाना, मालवाडा सी सहित निजी विद्यालयों में भी पीटी व परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सांचौर. गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय परावा में छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट, परेड एवं शारीरिक व्यायाम का पूर्वाभ्यास किया गया। उत्सव प्रभारी राजू खिलेरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर 25 जनवरी को परेड, मार्चपास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कारोला में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर
विभिन्न कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया।