- Hindi News
- बालक बालिका में भेदभाव नहीं करने का आह्वान
बालक-बालिका में भेदभाव नहीं करने का आह्वान
जालोर. सीफार संस्था के तत्वावधान में मांडवला व आलासन गांव में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। आलासन गांव में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की पुष्पा सेन ने महिलाओं से लड़का-लड़की में भेदभाव की रूढि़वादिता को तोड़ते हुए लड़की के जन्म पर खुशियां मनाने की बात कही। उन्होंने १० महिलाओं को लड़की होने पर बधाई प्रमाण पत्र दिए। पुष्पा सेन ने बताया कि इस दौरान थाली बजाकर गुड़ बांटा गया। इस अवसर पर उपसरपंच पवनी देवी, वार्ड पंच पूरी देवी, शांति देवी, आशा सहयोगिनी रंजना देवी, भंवरी देवी व खरगी देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। इसी प्रकार मांडवला गांव में पांच बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाने के साथ गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पंच पेपो देवी, सोनल मेघवाल, सीफार संस्था के राजेंद्रसिंह चारण व वंदना तिवाड़ी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ बालक-बालिका में भेदभाव नहीं करने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम सेवक प्रवीणसिंह, ललिता देवी, लीला, निशा व उत्तम कंवर सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।