गणतंत्र दिवस पर 6४ लोग होंगे सम्मानित
जालोर - जालोर जिला मुख्यालय पर स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कलेक्टर राजन विशाल 66 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में 66 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिसमें जालोर उपखंड अधिकारी जितेंद्र पांडे, आहोर तहसीलदार शंकराराम गर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतपुरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैनमल परमार, भीनमाल की समाजसेवी श्रीमती शांतिदेवी धर्मपत्नी बाबूलाल नाहर, रानीवाड़ा विकास अधिकारी जेठाराम वर्मा, सायला विकास अधिकारी रंजन कंसारा, भामाशाह गौतम जैन, जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी संजीव कुमार शर्मा, रामसीन के समाजसेवी कृष्णकुमार, डूंगरी के समाजसेवी रमेश कुमार, सांचौर के योगेश जोशी, जालोर की श्रीमती मधु शर्मा, राजकीय महाविद्यालय जालोर के सार्जेंट नरपत कुमार, नरपत पटेल, रवींद्रसिंह, हितेश कुमार एवं राउमावि भीनमाल के छात्र संकल्प चौधरी को सम्मानित किया जाएगा।
बेस्ट प्लेयर का भी होगा सम्मान : उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के रूप में जिला टेनिस बाल क्रिकेट महिला टीम को तथा प्रीतमसिंह पुत्र नरपतसिंह एवं पर्वतारोही के रूप में मूनसिंह राठौड़ यूथ हॉस्टल जालोर को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार उल्लेखनीय कार्यों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय जसवंतपुरा के प्राचार्य हरनाथ सिंह चारण, रामावि रणोदर के प्रधानाध्यापक यज्ञदत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शांतिलाल सुथार, सायला के एबीईओ मनरूपाराम चौधरी, जालोर रेल्वे स्टेशन के अधीक्षक गंगासिंह सोलंकी, रानीवाड़ा के भू-अभिलेख निरीक्षक रणछोड़ाराम परमार, जालोर के भू-अभिलेख निरीक्षक वहीद अली एवं जालोर कलेक्ट्रेट के भू-अभिलेख निरीक्षक ऋषिकुमार दवे, जालोर के पटवारी शैतानसिंह, गलीफा के पटवारी दुरगाराम गोयल व दांतलावास के पटवारी चंद्रप्रकाश सैन, रानीवाड़ा तहसील के कार्यालय सहायक जीवराज बालोत, रामावि सीकवाड़ा के वरिष्ठ अध्यापक वसाराम, जालोर सामान्य चिकित्सालय के मेल नर्स नारायणलाल सोलंकी व एएनएम श्रीमती मधुबाला व्यास एवं जिला कारागृह के मेल नर्स शहजाद खां, जालोर नगरपरिषद के सफाई सेवक चंपालाल हंस, राबाउमावि की वरिष्ठ अध्यापिका पदमा नागर, जालोर के साक्षरता खंड समन्वयक गोपालसिंह राजपुरोहित, राउप्रावि लक्ष्मणवाडी लेटा के प्रधानाध्यापक चूनाराम बोराणा, राउप्रावि मांडवला के शारीरिक शिक्षक असलम खान, जीवाणा की एएनएम श्रीमती मुकेश यादव, शंखवाली के आयुर्वेद कंपाउडर सुरेन्द्र कुमार शर्मा, जालोर ऑटो रिक्शा के अध्यक्ष अम्बालाल माली, स्काडट सीओ निशु कंवर, कलेक्टर कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक शांति कुमार भंडारी, कार्यालय सहायक प्रेमकुमार परमार, पीएसओ मदनसिंह व राजेन्द्रसिंह, वाहन चालक वागाराम एवं सहायक कर्मचारी दुदाराम, जिला शिक्षा अधिकारी ((माध्यमिक)) के वरिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार भट्ट, राप्रावि देलदरी रोड आकोली के अध्यापक राजू त्रिपाठी, ई-गवर्नेस सेल के भरत सुथार, कोष कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक लक्ष्मणराम चौहान, कृषि विभाग जालोर के कनिष्ठ लिपिक चुन्नीलाल सैन, जालोर उपखंड कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धन्नाराम, सार्वजनिक निर्माण विभाग के जमादार बगदाराम गर्ग, जिला परिषद जालोर के सहायक कर्मचारी शंकरलाल मीणा, जलदाय विभाग के सहायक कर्मचारी जोगाराम माली, अभियोजन कार्यालय जालोर के सहायक कर्मचारी गोपीलाल छीपा एवं बालिका शिक्षा समन्वयक नारायणलाल सरेल को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सायला पंचायत समिति की डांगरा व उम्मेदाबाद ग्राम पंचायत को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।