- Hindi News
- खेलकूद प्रतियोगिताओं में डिस्कॉम कर्मियों ने दिखाया उत्साह
खेलकूद प्रतियोगिताओं में डिस्कॉम कर्मियों ने दिखाया उत्साह
जालोर - डिस्कॉम कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे अधीक्षण अभियंता केके शाह की उपस्थिति में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। अधीक्षण अभियंता शाह ने बताया कि शुक्रवार को रस्साकस्सी, वालीबॉल, कैरम, शतरंज, चाइनीज चेकर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें जालोर, भीनमाल, सांचौर व वृत्त कार्यालय परिसर की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि कबड्डी में धुंबडिय़ा टीम विजेता व भादरणा टीम उपविजेता रही। शाह ने बताया कि कैरम में तारीक फीडर मैनेजर विजेता व वैभव भाटी उपविजेता रहे। इसी शतरंज, चाइनीज चेकर व वालीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक की भूमिका विनोद आर्य, कमलसिंह मीणा, शंकरलाल सोलंकी, ओमप्रकाश गर्ग, हिम्मत सैन व एचके संकलेचा ने निभाई। इस अवसर पर जालमसिंह, ऊकाराम, पांचुराम, सकाराम, नारायणलाल मीणा, वचनाराम, नरेश गुर्जर व शंकरलाल मीणा सहित डिस्कॉम कर्मचारी उपस्थित थे।