सराहनीय कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
उपखंड स्तर पर 23 जनों को विभिन्न विभागों सहित समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा
भास्कर न्यूज. गुड़ा बालोतान
आहोर उपखंड मुख्यालय पर रविवार को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष पर उपखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं क्षेत्र के कार्मिकों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम रामचंद्र गरवा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बादनवाड़ी भूअभिलेख निरीक्षक थानसिंह राजपुरोहित, अगवरी पटवारी सुरेश कुमार, सामुदायिक अस्पताल के लेखाकार लालसिंह राजपुरोहित, राउप्रावि ऊण के प्रबोधक इंद्रसिंह, राउप्रावि हरियाली प्रबोधक धन्नाराम, चवरछा ग्राम सेवक कुंदनसिंह, कांबा ग्राम सेवक सुरेश कुमार गुप्ता, आहोर डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता वैभव कुमार भाटी, डिस्कॉम हेल्पर धाराराम भील, जलदाय विभाग सहायक ओखाराम, उम्मेदपुर डिस्कॉम तकनीकी हेल्पर अंबालाल परमार, सामुदायिक अस्पताल के मेलनर्स कैलाशचंद्र वैष्णव, आयुष चिकित्सक निलाभ गोस्वामी, बीसीएमओ में अतिरिक्त प्रसाविका सुश्री पपीता, बीसीएमओ आहोर प्रसाविका सुमित्रा, जलदाय विभाग चौकीदार लीला देवी, बीईईओ कार्यालय खंड संदर्भ व्यक्ति चंपालाल वैष्णव, बीईईओ कार्यालय शिक्षक मफतलाल रावल, राप्रावि कंवला शिक्षक पारसमल परमार, आहोर राबाउमावि सहायक कर्मचारी बसंती देवी को उत्कृष्ट कार्यों में जन सहभागिता निभाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।