मतदाता दिवस पर बताई लोकतंत्र की महत्ता
भास्कर न्यूज. जालोर
राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजन विशाल की अध्यक्षता में मतदाता दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि देश का वही नागरिक जागरूक है जिसका नाम मतदाता सूची में है, तथा वह प्रत्येक निर्वाचन प्रक्रियाओं में अपना अमूल्य मतदान करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सजग मतदाता होना होगा तभी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था ओर अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। समारोह में मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजरों एवं कार्मिकों तथा नए पंजीकृत मतदाताओं तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत आयोजित की गई स्लोगन, पोस्टर, वाद- विवाद, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के महाविद्यालय एव विद्यालय स्तर के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एमएस राठौड़,व्याख्याता बाबूलाल कुम्हार व सुर्दशनसिंह सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं युवा मतदाता उपस्थित थे। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में केंद्र प्रभारी अर्जुनसिंह उज्ज्वल ने छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की बात कही। कार्यक्रम का डॉ. ललित कुमार व मोहम्मद इरफान ने भी संबोधित किया।
भीनमाल. राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को स्थानीय विकास भवन में कार्यवाहक एसडीएम जेआर चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य रावलाराम विश्नोई ने आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर जागरूकता अभियान और शत प्रतिशत फोटो पहचान पत्र उपलब्ध करवाने के लिए बीएलओ लाखाराम, महेशकुमार व हीरालाल भट्ट को योग्यता प्रमाण पत्र, जीके गोवाणी पीजी कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र विक्रम कुमार, मुकेश गोयल व छात्रा मोनिका विश्नोई और निबंध प्रतियोगिता में मुकेश सुथार, मुकेश गोयल व अरविंद्र सिंह को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर योग्यता प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका सहायक अभियंता कैलाश चंद्र व्यास, पूर्व नपा अध्यक्ष सरोज बाफना, व्याख्याता कानाराम पंवार, लक्ष्मण भजवाड़, किशनाराम गोदारा, भरतकुमार शर्मा, नरपतराम जीनगर, श्रीमती चंद्रा विश्नोई, दुर्गाराम गोयल और लालसिंह सहित आदि मौजूद थे। इधर मतदाता दिवस के तहत मुस्लिम छात्र संगठन की बैठक स्थानीय नेहरु बालोद्यान में कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष संजय खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। युनूस खान, आरीफ खान, नेनू खान, जाकीर खान, मोहम्मद शरीफ, इश्तियाक खान, जावेद खान, रफीक खान, सिकंदर खान सहित कई जने मौजूद थे।
सायला. पंचायत समिति सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नवीन मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। नायब तहसीलदार कस्तूराराम मीणा ने नवीन मतदाताओं का माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। पटवारी दुर्जनसिंह दहिया, तेजपालसिंह, बीएलओ रणछोड़ाराम, हिमताराम और अदब खान सहित नवीन मतदाता उपस्थित थे।
उम्मेदाबाद. स्थानीय कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मतदाता दिवस मनाया गया, जिसमें स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया वहीं व्यस्क नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोडऩे को लेकर प्रेरित किया। इस दौरान कस्बे के बीएलओ भवाराम प्रजापत,ओप्रकाश जीनगर, भगाराम,भीखाराम चौहान सहित गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
करड़ा. कस्बे के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पर बीएलओ गंगदाराम पंचाल, भागीरथराम विश्नोई, मोहनलाल जाट ने नव मतदाताओं को लोकतंत्र मं े आस्था व लोकतांत्रिक मर्यादा रखने की शपथ दिलाई। इसी तरह सामरानी मे भी मतदाता बूथ संख्या 47, 67 में बीएलओ पूनमाराम विश्नोई ने बताया की वार्ड पंच भंवर कंवर की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय मतदाता मनाया गया।
सांचौर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उपखंड अधिकारी ने मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु के नए जुड़े मतदाताओं का स्वागत कर उन्हें शपथ दिलाई।
बालवाड़ा. मांडवला गांव में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस नोडल अधिकारी भोमाराम चौधरी की मौजूदगी में मनाया गया। इस मौके मांगीलाल गोयल, बीएलओ विनोद कुमार गौड़, मुबीन खान, गलबाराम, मंगलाराम दलीचंद खत्री, कसाराम, ओमप्रकाश वैष्णव, उत्तम गर्ग व राजेंद्र दवे सहित ग्रामीण उपस्थित थे।