- Hindi News
- इस माह के अंत तक पूरा होगा तिलकद्वार से हरिदेव जोशी सर्कल तक सीसी रोड का निर्माण
इस माह के अंत तक पूरा होगा तिलकद्वार से हरिदेव जोशी सर्कल तक सीसी रोड का निर्माण
भास्कर न्यूज. जालोर
बारिश के दिनों में तिलकद्वार से निकलना मुश्किल हो जाता था, वहीं बरसात के बाद इस रोड पर बड़े बड़े गड्ढे हो जाते थे। इस वॉलसिटी में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार पर लोगों को काफी परेशानी होती थी। बार बार सड़क टूटने की समस्या से निजात पाने के लिए नगर परिषद की ओर से तिलक द्वार से हरिदेव जोशी सर्कल तक सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। करीब 60 मीटर लंबी इस रोड पर पूर्व में बारिश के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ धंस गई थी। गौरतलब है कि इस मार्ग से बारिश के दौरान शहर के अधिकांश क्षेत्र का पानी यहीं से होकर बहता है।
31 जनवरी तक पूरा होगा काम
॥लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क के स्थाई समाधान को लेकर सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है जो 31 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे अब बारिश के मौसम में जहां पानी निकासी हो सकेगी वहीं बार-बार सड़क टूटने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
-शंकरलाल गहलोत, आयुक्त, नगरपरिषद, जालोर