पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जालोर
ग्रेनाइट एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी विनीत कुमार ने किया। व्यवस्थापक भोमाराम राणा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्टार क्लब व वीर तेजा क्लब के बीच खेला गया, जिसमें स्टार क्लब विजयी रहा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच 26 जनवरी को खेले जाएंगे। इस दौरान रामेश्वरलाल, छबरवाल, सुखराम चौधरी, जलाल खां, शैतानसिंह देवड़ा, कल्याणसिंह, राजू चौधरी व हनुमानसिंह सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।