पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां के कदमों में जन्नत होती है...

मां के कदमों में जन्नत होती है...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जालोर

हब्शियान मोहल्ला में शुक्रवार रात मौलाना मेहमूद आलम की जेरे निजामत में जश्&52द्भ;ने ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुकर्रिर ए बयां तनवीर रजा आलम, नात खां रोशन व शहर के तमाम औलामाए किराम ने शिरकत की। मौलाना तनवीर रजा आलम ने तकरीर फरमाते हुए कहा कि मां के कदमों में जन्नत होती है और मां-बाप को मोहब्बत की नजर से देखने पर सवाब हासिल होता है। उन्होंने नमाज पढऩे की हिदायत देते हुए मुहम्मद स.अ.व. की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। इससे पहले बुलबुले राजस्थान रोशन सिद्दीकी की ओर से प्रस्तुत मरहबा या मुस्तफा, गुनगुनाता मदीना-मदीना सहित कई नातों पर श्रोता झूम उठे।