पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता’

‘लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. सायला
जालोर विधायक अमृता मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मनभेद और मतभेद भुलाकर पार्टी हित में लोकसभा चुनावों के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। यह बात उन्होंने शनिवार को कस्बे के ओटवाला रोड पर स्थित एक होटल पर आयोजित भाजपा मंडल सायला की बैठक में कही। उन्होंने लोकसभा चुनावों के लिए सभी को अभी से कमर कसने का आह्वान किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष जबरसिंह तूरा, पूर्व प्रधान हड़मतसिंह सोढ़ा, उप प्रधान नरपतसिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीराराम जाखड़, मंडल प्रभारी खीमराज देसाई और मंडल अध्यक्ष कालूराम राजपुरोहित ने भी विचार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष उदयसिंह परमार, खेतसिंह राठौड़, मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष मंगलसिंह तूरा, महामंत्री रगाराम देवासी, भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तख्तसिंह तालियाणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोटाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य रमेश माली व मंगलसिंह राठौड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष मोहन मेघवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।