- Hindi News
- तनसिंह ने राजपूत समाज को नई दिशा और दशा दी : पटोदा
तनसिंह ने राजपूत समाज को नई दिशा और दशा दी : पटोदा
क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
भास्कर न्यूज. सायला
कस्बे के जलंधरनाथ धर्मशाला में शनिवार को श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक स्व. तनसिंह की 68वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके संघ के प्रकाशन विभाग प्रमुख रेवंतसिंह पाटोदा ने कहा कि तनसिंह न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ, वकील, प्रशासक व लेखक थे, बल्कि राजपूत समाज को नई दिशा और दशा दी। उनके द्वारा क्षत्रिय युवक संघ रूपी विचारधारा दी। जिस पर चलकर हजारों साधक अपना कल्याण कर रहे हैं। समारोह में मंगलसिंह सिराणा ने तनसिंह के साथ बिताए संस्करणों को सुनाया। पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष दीपसिंह धनानी, गणपतसिंह सराणा, सुमेरसिंह कालेवा, प्रांत प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी, गंगासिंह, हिम्मतसिंह, दीपसिंह, दलपतसिंह तूरा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंच संचालन गणपतसिंह ने किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए समाजबंधु उपस्थित थे।