पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका दिवस पर गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता आयोजित

बालिका दिवस पर गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज .रानीवाड़ा
कस्बे की सीनियर सैकंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग एवं सेंटर फोर एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्था के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुखराज जीनगर, पंचायत समिति सदस्य हेमाराम विश्नोई, समाजसेवी मुकेश खण्डेलवाल, प्रिंसिपल बीना, थानाधिकारी राजेंद्र मीणा सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बालिका दिवस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुखराज जीनगर ने बेटियों के महत्व पर बताते हुए कहा कि लोगों को पुरानी मानसिकता को छोड़कर बेटे-बेटी को एक समान समझना होगा। सीएफएआर संस्था के जिला समन्वयक लालचंद पंवार ने बालिका दिवस पर बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में बेटियों की घटती संख्या को लेकर विद्यालय की बालिकाओं ने रंगीन गुब्बारे फोड़ कर लिंग जांच को रोकने की प्रेरणा दी और समाज में होने वाले जेंडर भेदभाव को जड़ से खत्म करने की पहल की। जिस पर प्रिंसिपल बीना ने लिंग जांच नहीं करवाने और भविष्य में लिंग जांच को रोकने के लिए सभी स्टाफगण सहित बालिकाओं को शपथ दिलाई। जिसमें विद्यालय के सभी स्टॉफ ने अनंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बेटियों को समान अवसर प्रदान करवाने की बात कही।उपलब्ध करवाने की घोषणा की। संरक्षक नरेन्द्र कुमार बिश्नोई ने रानीवाड़ा कलस्टर के प्रमुख फौजदारसिंह को विद्यार्थियों के लिए पेनकार्ड तथा अन्य बैंकिंग पूर्तियों के लिए यथा सम्भव आदर्श द्वारा सहायता का अनुरोध किया। महाविद्यालय निदेशक इंजी. रोहित बिश्नोई ने अपने धन्यवाद भाषण में बैंक को वर्तमान जीवन की मुख्य आधारशिला बताया और उपस्थित जनसमूह का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन बीसीए की छात्रा आशिका बोहरा ने किया। सेमिनार में उपाचार्य डॉ. राजेश कुमार फुलवारिया, प्रवक्ता गोवाराम, मोहनलाल, श्रीमती कौशल्या, मुश्ताक खान और कीर्ति जोशी उपस्थित रहे।