शिविर में किए नसबंदी ऑपरेशन
करड़ा. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को नसबंदी एवं परिवार कल्याण शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सा प्रभारी डॉ..भंवरलाल विश्नोई ने बताया कि शिविर में जालोर के सर्जन डॉ..शांतिलाल माथुर की टीम द्वारा नसबंदी के 37 सफल ऑपरेशन किए। वही स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता टीम द्वारा परिवार कल्याण के बारे मे जानकारी दी गई। शिविर में मेलनर्स अनिल झाझडिय़ा, विमला विश्नोई, जयालुक, सीताभारती, अनिल होता एवं हनुमान विश्नोई ने सहयोग दिया।