- Hindi News
- शहर समेत जिले भर में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
शहर समेत जिले भर में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज. जालोर
शहर समेत जिले भर में रविवार को 65 वां गणतंत्र दिवस उत्साह व उमंग के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं के कार्यालयों व स्कूलों व घरों में लोग तिरंगा झंडा फहराएंगे। जिले की विभिन्न स्कूलों में झंडा फहराने के बाद मार्च पास्ट किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि की ओर से झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र छात्राओं की ओर से व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा।
भीनमाल. 65वां गणतंत्र दिवस रविवार को स्थानीय शिवराज स्टेडियम प्रांगण में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक एसडीएम जेआर चौधरी होंगे, जबकि अध्यक्षता विधायक पूराराम चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला प्रमुख जसवंत कंवर मौजूद रहेगी। इस दौरान सवेरे 8.30 बजे मुख्य अतिथि की ओर से झंडारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।