पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मंडल की बैठक आयोजित

भाजपा मंडल की बैठक आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसवंतपुरा. जसवंतपुरा कस्बे में शनिवार को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक चौधरी धर्मशाला में सांसद देवजी एम पटेल व रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सांसद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आपसी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने विधानसभा की तरह लोकसभा चुनावों में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत हासिल करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्रसिंह जाविया, महामंत्री भेरूदान चारण, नगर अध्यक्ष वजाराम माली, वरिष्ठ कार्यकर्ता फूलचंद खंडेलवाल, हाजी चांद खां, जसवंत प्रजापत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।