पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आन बान शान से लहराया तिरंगा

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
जिला मुख्यालय सहित जिले भर में रविवार को 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से व्यायाम तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का जिला प्रशासन की ओर से सम्मान भी किया गया।
  जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर राजन विशाल ने ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने परेड कमांडर अशोक आंजणा के नेतृत्व मे मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर व जूनियर के जवानों, स्काउट तथा सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में शहर के 17 राजकीय व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम के साथ ही डंबल्स की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर छगनलाल गोयल ने आमजन के नाम राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। मुख्य अतिथि व कलेक्टर राजन विशाल ने शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के साथ शहीदों का स्मरण करते हुए ईमानदारी व मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों व कलाकारों की ओर से नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 64 जनों का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। समारोह का संचालन अनिल शर्मा व मधु भाटी ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, सीईओ पीआर पंडत, एसडीएम जितेंद्र पांडे, नगरपरिषद सभापति इंदु परिहार, प्रतिपक्ष नेता मंजू सोलंकी, एसपी विनीत कुमार, आयुक्त शंकरलाल गहलोत व पीएमओ पीआर चूडावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
((संबंधित खबर पेज ९ पर भी))