- Hindi News
- सूचना बोर्ड व विश्रांति कुटिया का उद्घाटन
सूचना बोर्ड व विश्रांति कुटिया का उद्घाटन
जालोर. कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर लगाए गए सूचना बोर्ड व कलेक्ट्रेट भवन के पीछे बनाई गई विश्रांति कुटिया का कलेक्टर राजन विशाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर एसबीबीजे के सौजन्य से लगाए गए बड़े संकेतक बोर्ड पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के नाम के साथ ही अन्य कार्यालयों के नाम भी शामिल है। वहीं कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित बगीचे में भामाशाह फतेह ग्रेनाइट की ओर से बनवाई गई विश्रांति कुटिया का भी कलेक्टर ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.आर. पंडत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर छगनलाल गोयल, उपखंड अधिकारी जितेन्द्र पांडे, भामाशाह पुष्पराज बोहरा व दिनेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- - -