सैयद शहजाद अली सदर मनोनीत
जालोर. मुलकशाह मुस्लिम हॉस्टल जालोर के सभा भवन में रविवार को मुस्लिम वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट की हुई। बैठक में वर्तमान सदर सैयद शहजाद अली को द्वि वर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी का दुबारा सदर मनोनीत किया गया। इस मौके सदर अली ने ट्रस्ट के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम मुसाफिर खाने की इमारत के सौंदर्यीकरण को जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ समाज को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए युवाओं का शिक्षित होना जरूरी है। इस मौके 23फरवरी को मुस्लिम एज्यूकेशन अवार्ड 13 के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसके लिए शिक्षा व खेलकूद के क्षेत्र में मुस्लिम समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए 10 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं।
- - -