पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेघवंश महासभा व मेघ सेना की बैठक आयोजित

मेघवंश महासभा व मेघ सेना की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा, मेघ सेना की बैठक ग्राम पंचायत सांकरना बिछावाड़ी स्थित नृसिंह मंदिर में आयोजित की गई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मेघ सेना जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल तथा जगरूप कला मंडल जालोर अध्यक्ष गुलाबचंद बामणिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश मेघवाल उपस्थित थे। ओमप्रकाश मेघवाल ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने पर चर्चा की। गुलाबचंद बामणिया ने समाज से कुरीतियां मिटाने की बात कही। दिनेश मेघवाल ने रविदास जयंती पर रैली में समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की। बैठक में मेघसेना महामंत्री कांतिलाल, सलाहकार भगवानाराम पंवार, महासचिव मुकेश कुमार, अध्यापक हड़मानाराम, थानाराम व लालाराम सहित समाज बंधु व कार्यकर्ता मौजूद थे।