पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुड़ा बालोतान
आहोर उपखंड मुख्यालय स्थित दूदेश्वर महादेव अखाड़े में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी आहोर मंडल की बैठक जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम. पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
प्रवक्ता महेंद्रसिंह बालोत ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनावों में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम. पटेल ने कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से प्रयास करने का आहवान किया। जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह थूम्बा ने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों में विजय दिलवाई, उसी जज्बे से लोकसभा चुनावों में भी जीत के लिए तत्पर रहना होगा। इस दौरान फसल मुआवजे के साथ किसानों की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की । वहीं स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला संयोजक भबुताराम सोलंकी, पूर्व जिला महामंत्री रवींद्रसिंह बालावत, आहोर प्रभारी जोगेश्वर गर्ग ने सरदार वल्लभ भाई की प्रतिमा निर्माण के लिए लोहे का संग्रह करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गेनाराम मेघवाल, कृषि मंडी पूर्व चेयरमेन दीपसिंह धनानी, भाजपा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भारताराम देवासी एवं अन्य उपस्थित थे।
सांचौर. भाजपा तीनों मंडल की बैठक सोमवार को नगर के चौधरी धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सांसद देवजी एम पटेल ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों को लेकर एकजुट होकर तैयारियों में लग जाने की बात कही। जिला महामंत्री भारताराम देवासी ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीराम चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दलपतसिंह रणोदर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, जगदीश शारदा, मोहबतसिंह गुंदाउ, हरीश पुरोहित सीलू, भगवानाराम माली, हरिया देवासी, भगाराम चौधरी, गोंविद पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



- दूदेश्वर महादेव अखाड़े में भाजपा आहोर मंडल की बैठक आयोजित