- Hindi News
- बेसिक साक्षरता मूल्यांकन को लेकर हुई कार्यशाला
बेसिक साक्षरता मूल्यांकन को लेकर हुई कार्यशाला
भास्कर न्यूज - गुड़ा बालोतान
आहोर उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को पंचायत समिति के सभागार में बेसिक साक्षरता मूल्यांकन व समतुल्यता साक्षरता परीक्षा एवं महात्मा गांधी पुस्तकालय को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। साक्षरता प्रभारी सवाराम चौधरी ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान जिला साक्षरता समन्वयक बाबूलाल, खंड साक्षरता समन्वयक वजिंगाराम मीणा, हीराराम व किशोरसिंह राजपुरोहित ने आवश्यक जानकारी प्रदान की। साथ ही बताया कि फरवरी माह के दौरान आयोजित होने वाली कार्यशाला के दौरान प्रगति-पत्र वितरण किए जाएंगें। इस मौके पर प्रेरक मिश्राराम मेघवाल, नारायणलाल, छत्तरसिंह रायथल, ओमप्रकाश, मांगीलाल, कमला चौधरी, गुणवंती सहित आहोर पंचायत समिति के प्रेरकों ने भाग लिया।