जालोर खंड के संस्थाप्रधानों की बैठक आज
जालोर. गुणवत्ता शिक्षा पर विशेष कार्ययोजना के तहत विकास खंड जालोर के सभी राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की बैठक मंगलवार को सियाणा, बागरा व जालोर में आयोजित की जाएगी। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रघुनाथसिंह परिहार ने बताया कि राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार गुणवत्ता शिक्षा पर विशेष कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के लिए विकास खंड जालोर के सभी राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो के संस्था प्रधानों की बैठक 28 जनवरी को तीन स्थानों राउप्रावि केसरबाई सियाणा, राउप्रावि बागरा एवं सीआरसी भवन जालोर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तीन स्थानो में देबावास, बादनवाडी, गोदन, उण, सांकरणा, सरदारगढ, मीठडी, पांणवा, बाकडा, सामूजा नोडल के अधीन सभी विद्यालयों की बैठक सीआरसी भवन जालोर में, सियाणा, नागणी, डूडसी, देवाडा, देलदरी, काणदर, सिवणा व बारलावास के अधीन समस्त विद्यालयों की बैठक राउप्रावि केसरबाई सियाणा में तथा बागरा, सांथू, चूरा, नून, रानीवाडा काबा, मौंक, डकातरा, मादलपुरा व नया नारणावास के अधीन समस्त विद्यालयों की बैठक राउप्रावि आथमणावास बागरा में आयोजित होगी। विकास खंड गुणवत्ता शिक्षा प्रभारी जबरसिंह देवड़ा ने बताया कि आगामी माह में प्रमुख शासन सचिव महोदय द्वारा दिए निर्देशानुसार सभी विद्यालयों की कार्ययोजना तैयार कर गुणवत्ता सुधार के लिए रीडिंग कैंपेन मे‘‘सी’’ स्तर के बालकों को ‘‘बी’’ एवं ‘‘ए’’ में लाने का प्रयास किया जाएगा।