पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिमांड भरने के बावजूद नहीं हट रही बिजली लाइन

डिमांड भरने के बावजूद नहीं हट रही बिजली लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल. करड़ा मार्ग स्थित रेबारियों की ढाणी के बाशिंदों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आबादी क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटवाने की मांग की है। पार्षद प्रभीदेवी देवासी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि गत वर्ष रहवासीय मकान के ऊपर से गुजर रही लाइन से एक बालक की मौत हो चुकी है। नगरपालिका की ओर से लाइन हटवाने के लिए डिस्कॉम में 9 लाख 96 हजार 688 रुपए का डिमांड 26 जून 2013 को जमा करवाने के बावजूद उक्त लाइन को नहीं हटाया जा रहा।
- - -