- Hindi News
- वालीबॉल मैत्री मैच में ग्रामीणों की टीम ने प्रशासन को दी शिकस्त
वालीबॉल मैत्री मैच में ग्रामीणों की टीम ने प्रशासन को दी शिकस्त
भास्कर न्यूज - सायला
कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर प्रशासन और ग्रामीणों की टीम के मध्य वालीबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने प्रशासन पर 3-2 से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु थे, जबकि अध्यक्षता प्रधान रामप्रकाश चौधरी ने की। इस मौके मुख्य अतिथि वासु ने कहा कि सायला में पिछले कई वर्षों से लगातार प्रशासन व ग्रामीणों के बीच मैत्री मैच हो रहा है, यह बहुत खुशी की बात है। इससे दोनों के बीच सामंजस्य बढ़ता है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधान चौधरी ने कहा कि मैत्री मैच में न कोई जीतता और न कोई हारता है, जीतता है तो आपसी प्रेमभाव। अतिथियों ने ग्रामीणों के विजेता टीम के कप्तान सुरेश राजपुरोहित व प्रशासन टीम के कप्तान एएसआई हनवंतसिंह और सभी खिलाडिय़ों को मोमेंटो व डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अकबर खान ने किया।