पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, 13 जने घायल

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, 13 जने घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज, दोनों पक्षों के घायलों में 7 गंभीर घायल
भास्कर न्यूज - सायला
थाना क्षेत्र के वालेरा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। जिन्हें कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को आगे रेफर किया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने परस्पर जानलेवा हमले के मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी अशोक आंजणा ने बताया कि सवेरे पुलिस को सूचना मिली कि वालेरा निवासी खेतसिंह पुत्र धुकसिंह राजपूत व मोहनराम पुत्र वदाराम मेघवाल के परिवार जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए है तथा दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। जिसपर पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों के घायलों को एंबुलेंस 108 व निजी वाहनों से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
शेष - पेज १६

यहां डॉ. उदयसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के घायल खेतसिंह पुत्र धुकसिंह, देवीसिंह, वरदसिंह, शेरसिंह, जगतसिंह पुत्र खेतसिंह, पवनीदेवी पत्नी खेतसिंह तथा दूसरे पक्ष के घायल मोवनराम, भोनाराम पुत्र वदाराम, मांगीलाल, नरेंद्र कुमार व मोटाराम पुत्र चूनाराम, दोनाराम पुत्र भूराराम व गटाराम पुत्र भोनाराम मेघवाल को उपचार के लिए जालोर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद जालोर से पुलिस उप अधीक्षक तेजसिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा आसपास के लोगों से जानकारी प्राप्त की।



क्या है मामला

वालेरा गांव में आबादी भूमि के पास खेतसिंह पुत्र धूकसिंह राजपूत का कृषि बेरा आया हुआ है। वहीं उसके पड़ोस में मेघवालों के बाड़े ((आवासीय प्लॉट)) आए हुए हैं। इसको लेकर राजपूत पक्ष का कहना है कि मेघवालों ने बाड़े किए है, वह हमारी खातेदारी जमीन है जबकि मेघवाल पक्ष के लोगों का कहना है कि उक्त आवासीय प्लॉट हमारे पट्टाशुदा है। इसी जमीन पर दोनों द्वारा कब्जा करने को लेकर सोमवार को आपस में भिड़ंत हो गई।