- Hindi News
- होमगार्ड भर्ती के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा
होमगार्ड भर्ती के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा
भास्कर न्यूज - जालोर
अस्थाई गृह रक्षा सदस्यों के चयन को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों की शारीरिक चयन परीक्षा का आयोजन हुआ। प्लाटून कमांडर अमृतलाल दहिया ने बताया कि होमगार्ड के लिए पूर्ण भरे आवेदनों से चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर कमांडेंट दयालसिंह भाटी गृहरक्षा जोधपुर, प्रणय जसोरिया कमांडेंट सिरोही तथा कंपनी कमांडर मोहनसिंह इंदा जोधपुर की उपस्थिति में भर्ती बोर्ड कमेटी की ओर से फिजीकल फिटनेस की परीक्षा ली। इस अवसर पर कर्णीसिंह,रणजीत सिंह राव तथा अमराराम हुड्डा मौजूद थे।