गरिमा पेटी के बाद अब गरिमा हेल्पलाइन
जालोर. जालोर जिले में महिला अत्याचार की घटनाओं की संवेदनशीलता को ध्यान मे रखते हुए पुलिस प्रशासन ने गरिमा हेल्पलाइन शुरू की है। जिले में स्थित महिला महाविद्यालय तथा गल्र्स स्कूल में पुलिस प्रशासन की ओर से गरिमा पेटी रखवाई गई थी। जिसमें महिला अथवा गल्र्स स्टूडेंट्स उनके साथ किसी भी तरह की छेडख़ानी अथवा परेशान करने की स्थिति में पेटी में लिखित शिकायत डाल सकती है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि महिलाओं व युवतियों के साथ किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर उन्हें सुरक्षित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर गरिमा हेल्पलाइन नं0 9680765801 व द्गद्वड्डद्बद्य ढ्ढष्ठ- ष्शद्वश्चद्यड्डद्बठ्ठद्भद्यह्म्श्चशद्यद्बष्द्गञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व तैयार की है, जिस पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगी ।
- - -