पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब स्टेशन बनने से सुधरेगी जिलेभर की बिजली व्यवस्था

सब स्टेशन बनने से सुधरेगी जिलेभर की बिजली व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
बिजली की बार बार कटौती से परेशान जिले के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है, अगले दो माह बाद उन्हें इस समस्या से राहत मिल जाएगी। इसके लिए बिजली निगम की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर 33/11 केवी सब ट्रांसमिशन बनवाए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 13 उपकेंद्रों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से डूंगरी व तूरा के कार्य पूरे हो गए हैं। डूंगरी में तो सब स्टेशन शुरू भी हो गया है। डिस्कॉम के अधिकारियों का कहना है कि सब स्टेशनों का कार्य प्रगति पर चल रहा है ये कार्य मार्च के अंत तक पूरे हो जाएंगे। डिस्कॉम के अधिकारियों के अनुसार जिले के वर्तमान में 186 33/11 केवी के 186 उपकेंद्र कार्यशील है। वर्तमान में 13 सब स्टेशनों पर कार्य प्रगति पर है। यह सब स्टेशन शुरू होने के बाद लोगों को बार बार फॉल्ट से लाइट कटौती की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा सभी क्षेत्रों में समान रूप से बिजली सप्लाई हो सकेगी। वर्तमान में कई बार दूर के क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या रहती है।
यहां बन रहे 33 केवी सब स्टेशन
जिले के कवराड़ा, कीलवा, घाणा, बैरठ, कुका, भागल सेफ्टा, जोड़वास, महादेव, दाता, डूंगरी, भंवरानी, मेंगलवा व तुरा का कार्य चल रहा है। इसमें से डूंगरी व तूरा में कार्य पूर्ण हो गया है, डूंगरी में सब स्टेशन शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों में सब स्टेशन बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को फायदा होगा।



एक सब स्टेशन पर बनेंगे 4 फीडर

डिस्कॉम के अधिकारियों का कहना है कि प्रति सब स्टेशन पर चार-चार फीडर बनाए जाएंगे। इन फीडरों आपस में कनेक्ट किया जाएगा। जब भी एक एक स्थान पर लाइट कटौती होगी तो सभी स्थानों की लाइट नहीं काटी जाएगी।

इन समस्याओं का होगा समाधान

डिस्कॉम के अधिकारियों का कहना है कि सब स्टेशन बनने के बाद जिले के लोगों को बार बार लाइट कटौती से होने वाली समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में वोल्टेज कम आते थे उससे भी राहत मिलेगी। इसके अलावा सब स्टेशन बनने से पहले की अपेक्षा लोड भी कम हो जाएगा, जिससे बार बार फॉल्ट की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।

6 ग्राम पंचायतों में

शुरू हैं सब स्टेशन

अधिकारियों की मानें तो ग्राम पंचायत विद्युत वितरण योजना के तहत जिले की 8 पंचायत समितियों 24 सब स्टेशनों का कार्य होना है, इनमें से 18 सब स्टेशन चालू कर दिए हैं। जबकि कीलवा, भीमपुरा, सुराचंद, भंवरानी, घाना व कवराड़ा में कार्य प्रगति पर चल रहा है। आगामी दिनों में इन क्षेत्रों में सब स्टेशन शुरू हो जाएंगे। इनमें से नोसरा, दांवाड़ा, बादनवाड़ी, हर्षवाड़ा, सरवाना, अखराड, मोरूवाड़ा, सांथू, नून, मांडोली, गोलासन, शंखवाली, रायलानाड़ा, नांदिया, मोरसीम, कालेटी, दादाल एवं वासन में सब स्टेशन शुरू कर दिए हैं।

निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली

॥कई स्थानों पर सब स्टेशनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, अगले कुछ माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा, इसके बाद लोगों को निर्बाध रूप से अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिल सकेगी। लोगों को बार बार कटौती की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।

हरिमोहन चारण, एक्सईएन, डिस्कॉम जालोर

फायदा क्या

सब स्टेशन बनने के बाद उनके अलग अलग फीडर बनेंगे, ऐसे में किसी एक एरिया में फॉल्ट होने पर उसी फीडर में लाइट की कटौती की जाएगी, जिससे दूसरे क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती नहीं झेलनी पड़ेगी।

परेशानी क्या

वर्तमान में कई गांवों में दिन में कई बार फॉल्ट आता है, किसी एक स्थान पर फॉल्ट से पूरे क्षेत्र में लाइट काटनी पड़ती है, ऐसे में जिस एरिया में फॉल्ट नहीं है वहां के लोगों को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।

13 उप केंद्रों पर प्रगति पर है कार्य, मार्च के अंत तक शुरू होंगे सब स्टेशन

अच्छी खबर

डिस्कॉम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं सब स्टेशन, लोड होगा कम, निर्बाध रूप से होगी बिजली आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में 6 स्थानों पर कार्य प्रगति पर