पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्नेह मिलन समारोह आयोजित

स्नेह मिलन समारोह आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर - नगर के पुरोहित समाज छात्रावास में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में स्नेह मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. वासुदेव जोशी के मुख्य आतिथ्य, भेराराम दाता की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पंचायत समिति सदस्य दिनेश पुरोहित, एडवोकेट पुरुषोत्तम दवे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। डॉ. जोशी ने छात्रों को शिक्षा के साथ आत्मचिंतन एवं पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करने की सीख दी। शिक्षा विद डूंगराराम पुरोहित ने समाज बंधुओं को समाज के विकास में सहयोगी बनकर समाज सेवा से जुडऩे का आह्वान किया। एडवोकेट पुरुषोत्तम दवे ने समाज विकास के लिए शिक्षा के स्तर को बढावा देने व समाज की एकता पर बल दिया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर हरचंदराम पालड़ी, शिवराम पुरोहित, राजेंद्र डभाल, मांगीलाल रणोदर, चेनाराम, हरीश सीलु, गणतपराम, बसंत सीलु, पार्षद मोहनलाल पुरोहित, भीखसिंह, वजाराम, आत्माराम दाता, रमेश ओझा, मांगीलाल राजगोर, अर्जुन बालेरा एवं खेताराम सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।