पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी बचत की जानकारी

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी बचत की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सांचौर
निकटवर्ती हाडेतर स्थित दी जालोर सेंट्रल को ऑपरेटिव मिनी बैंक मुख्यालय पर नाबार्ड की ओर से एफएलसी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नाबार्ड के एफएलसी जितेन्द्र स्वामी ने महिलाओं को बैंक में खाता खोलने, स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रणाली एवं स्वयं सहायता समूहों की बचत को लेकर ऋण सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बैंक शाखा में अपना खाता खुलवाकर बचत जमा करवा सकते हैं। बैंक के सहायक अधिशाषी छत्तरसिंह राठौड़ ने भी बचत की जानकारी दी। वरिष्ठ प्रबंधक एमके आजाद ने खाता खोलने की प्रकिया बताई। कार्यशाला में 40 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बैंक व्यवस्थापक पहाड़सिंह, ऋण पर्यवेक्षक भेराराम विश्नोई मौजूद रहे।