पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सायला
कस्बे के पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु ने कहा कि राज्य सरकार जनसमस्याओं के समाधान को लेकर काफी संवेदनशील है। समस्याओं के निराकरण के लिए उपखंड, जिला और राज्य स्तर पर त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है।
वासु ने सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन पर बिंदुवार चर्चा करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय जन समस्या समाधान व्यवस्था के तहत हर माह प्रथम गुरुवार को उपखंड स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान बैठक में नहीं होगा, परिवादी को रसीद व समस्या के निस्तारण की तिथि व समय दिया जाएगा। कार्यशाला में उपखंड अधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकार की गाइड लाइन के अनुसार गंभीरता से कार्य करने तथा समस्या का नियत समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। विकास अधिकारी रंजन कुमार कंसारा ने संपर्क समाधान की बिंदुवार जानकारी दी। कार्यशाला में तहसीलदार अर्जुनदान चारण, एबीईईओ मनरूपाराम चौधरी, पीएचईडी के सहायक अभियंता एसके शर्मा, कनिष्ठ अभियंता हरिओम बैरवा, सीडीपीओ सरिता सक्सेना, पर्यवेक्षक ज्योति पाटीदार सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा ग्रामसेवक, पटवारी व रोजगार सहायक उपस्थित थे।