पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूल अपलोड करा सकेंगे भौतिक सत्यापन प्रपत्र

निजी स्कूल अपलोड करा सकेंगे भौतिक सत्यापन प्रपत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर - निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी स्कूल संचालक वेब पोर्टल पर 28 जनवरी से अपना भौतिक सत्यापन प्रपत्र अपलोड करा सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने बताया कि जिन विद्यालयों को डाइस कोड आवंटित हो चुके हैं, वह अपनी प्रोफाइल जमा करवा सकते हैं तथा जिन विद्यालयों ने भौतिक सत्यापन अपलोड नहीं किया है, वहीं अपना भौतिक सत्यापन प्रपत्र इस अंतिम अवसर में अपलोड करवा सकते हैं।