विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए
जालोर. राजकीय प्राथमिक विद्यालय हैड क्वार्टर नं 8 में भामाशाह राकेश भंसाली व अरुण मेहता की ओर से विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। संस्था प्रधान पन्नालाल सोलंकी ने बताया कि भामाशाहों के सौजन्य से विद्यालय के 71 विद्यार्थियों को एसएमसी अध्यक्ष दलाराम टाक, वार्ड पंच टीकमाराम माली व ग्राम सेवा सहकारी समिति सदस्य भोमाराम गहलोत के हाथों स्वेटर वितरित किए गए। सोलंकी ने बताया कि भामाशाहों ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- - -