- Hindi News
- 1५ लाख की लागत से अंबेडकर पार्क व सुभाष पार्क का होगा कायाकल्प
1५ लाख की लागत से अंबेडकर पार्क व सुभाष पार्क का होगा कायाकल्प
1० लाख की लागत से अंबेडकर पार्क तथा 5 लाख में सुभाष पार्क का होगा विकास, अंबेडकर पार्क में सीमेंटेड फर्श बनाने क साथ लगाए जाएंगे पौधे, दीवार के साथ होगा दरवाजों की मरम्मत का कार्य
भास्कर न्यूज - जालोर
शहर में विभिन्न स्थानों पर बनें पार्कों की स्थिति को सुधारने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए परिषद की ओर से शहर की हृदयस्थली पर हरिदेव जोशी सर्कल के पास बने अंबेडकर पार्क व सुभाष पार्क की काया पलट के लिए लाखों रुपए का बजट स्वीकृत किया है। इन पार्कों में रंगरोगन के अलावा सीमेंटेड फर्श बनानें के साथ पूरे परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। वहीं दीवार व पार्क के दरवाजों की मरम्मत के साथ रंगरोगन भी किया जाएगा। गौरतलब है कि लंबे समय से बदहाल पड़े पार्कों की स्थिति में सुधार के लिए दैनिक भास्कर ने समय समय पर खबरें प्रकाशित कर परिषद को ध्यान दिलाया था। जिसपर परिषद की ओर से शहर में बने पार्कों की स्थिति सुधारने के लिए वर्कऑर्डर जारी किए हैं।