पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी जारी रहा धरना आज से क्रमिक अनशन

दूसरे दिन भी जारी रहा धरना आज से क्रमिक अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीनमाल
बजरी की ज्यादा रॉयल्टी वसूली को लेकर बजरी विक्रेताओं की ओर से आयोजित धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वसूली को लेकर बजरी विक्रेताओं ने पुलिस, प्रशासन, खान विभाग व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए बुधवार से कर्मिक अनशन शुरू का निर्णय लिया।
  राजस्थान किसान संघर्ष समिति, ट्रक, ट्रैक्टर व टर्बो यूनियन और प्राइवेट ठेकेदार संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरने को लेकर सवेरे 10 बजे बड़ी संख्या में लोग एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। राजस्थान किसान संघर्ष समिति के संयोजक विक्रमसिंह पुनासा ने कहा कि पुलिस प्रशासन व खान विभाग की मिलीभगत व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते रॉयल्टी ठेकेदार लाठी के बल पर ज्यादा वसूली कर रहे हैं। समिति के सह संयोजक सुरेश व्यास ने कहा कि रॉयल्टी ठेकेदार के करीब डेढ़ सौ युवक उडऩदस्ते के रूप में अलग-अलग स्थानों पर लाठी के बल पर वसूली कर रहे है। जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस अवसर पर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष मदन कानूनगो, किसान नेता भगवानाराम विश्नोई, मोडाराम देवासी, रामचंद्र विश्नोई, गंगाराम पुनिया, सुभाषचंद्र विश्नोई, हरिराम विश्नोई और पूर्व पालिकाध्यक्ष गुमानमल परमार ने भी विचार व्यक्त करते हुए अधिक रॉयल्टी वसूली का विरोध जताया।
शेष - पेज १७



इस अवसर पर बड़ी संख्या में बजरी विक्रेता मौजूद थे।
भावी पीएम व सीएम के नाम लिखे पोस्ट कार्ड : धरना प्रदर्शन के दौरान राजस्थान किसान संघर्ष समिति के संयोजक विक्रमसिंह पुनासा, सह संयोजक सुरेश व्यास, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष मदन कानूनगो, रतन विश्नोई सहित सौ बजरी विक्रेताओं ने भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अधिक वसूली पर रोक लगवाने और बजरी खनन नीति में परिवर्तन की मांग की।
आज से कर्मिक अनशन शुरु : किसान नेता विक्रमसिंह पुनासा ने बताया कि अधिक रॉयल्टी वसूली के विरोध में बुधवार से कर्मिक अनशन प्रारंभ किया जाएगा। यदि 31 जनवरी तक समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा।
सीएम के नाम एडिशनल एसपी व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
शाम करीब 4 बजे धरनार्थी जुलूस के रुप में पुलिस प्रशासन व खनन विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीवन खान व तहसीलदार जेआर चौधरी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें रॉयल्टी वसूली के लिए आवंटित खसरे का सीमांकन करवाने, उडऩदस्ते में शामिल युवकों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाने, ट्रक व ट्रैक्टर चालकों के साथ मारपीट करने वाले युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने और रॉयल्टी वसूलकर्ताओं को पुलिस संरक्षण बंद करवाने की मांग की।



कलेक्टर ने 31 जनवरी को बुलाई बैठक

धरना प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार जेआर चौधरी ने अवगत करवाया कि अधिक रॉयल्टी वसूली की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर ने 31 जनवरी को जालोर में बैठक बुलाई है। जिसमें रॉयल्टी ठेकेदार, खान विभाग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और बजरी विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है।