पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने किया नवोदय स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया नवोदय स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जसवंतपुरा
जसवंतपुरा तहसील मुख्यालय स्थित नवोदय विद्यालय का मंगलवार को कलेक्टर राजन विशाल ने आकस्मिक निरीक्षण कर प्रबंध कमेटी व अभिभावक संघ के सदस्यों की बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सदस्यों को विद्यालय समिति के बारे में जानकारी प्रदान की तथा स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके कलेक्टर ने बच्चों को दिए जाने वाला भोजन चख बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा।
उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया
कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय का निरीक्षण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें विकास अधिकारी राकेश पुरोहित, तहसीलदार पंकज जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य हरनाथसिंह, माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य कार्यवाहक मनोहरसिंह, सरपंच बाबूराम भील, उपसरपंच केसरसिंह, अभिभावक संघ सदस्य फूलचंद खंडेलवाल, अशोक जोशी, ताराचंद शर्मा, संगीत टीचर पीडी चारण, समेत विद्यालय समिति के सदस्य मौजूद थे।